गन दुकान में 48 घंटों से जांच

औरंगाबाद (नगर) : जिला मुख्यालय स्थित नावाडीह मुहल्ला में जनता गन हाउस में पिछले 48 घंटे से पुलिस पदाधिकारी हथियारों की जांच कर रहे हैं. बावजूद अभी तक पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है. पुलिस को सूचना है कि जनता गन हाउस के मालिक नागेंद्र सिंह द्वारा अपराधियों व नक्सलियों को […]

औरंगाबाद (नगर) : जिला मुख्यालय स्थित नावाडीह मुहल्ला में जनता गन हाउस में पिछले 48 घंटे से पुलिस पदाधिकारी हथियारों की जांच कर रहे हैं. बावजूद अभी तक पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है. पुलिस को सूचना है कि जनता गन हाउस के मालिक नागेंद्र सिंह द्वारा अपराधियों नक्सलियों को अवैध रूप से हथियारों का सप्लाइ किया जाता है.

इसके आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव, नगर थानाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद सिंह, मुफस्सिल इंस्पेक्टर राजकुमार पासवान सहित अन्य लोग जांच अभियान में जुटे हुए हैं.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया अभी जांच जारी है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता. इधर, पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि गन हाउस के रजिस्टर में 129 हथियार होने की बात अंकित है. लेकिन, गन हाउस में 132 हथियार मिले हैं. तीन हथियार कैसे हैं इसकी जांच गंभीरता से की जा रही है. इधर, सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरे शहर में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >