गांववालों ने अधिकारियों को खदेड़ा

बारुण (औरंगाबाद) : बारुण से नवीनगर जानेवाले मार्ग पर ओवर लोड ट्रक नहीं चलने देने व जजर्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर बाजार बंद करा प्रदर्शन कर लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया. इससे प्रदर्शन कर रहे लोग आक्रोशित हो उठे. इस दौरान लोगों ने बारुण अंचलाधिकारी राजीव कुमार, थानाध्यक्ष अनिल […]

बारुण (औरंगाबाद) : बारुण से नवीनगर जानेवाले मार्ग पर ओवर लोड ट्रक नहीं चलने देने जजर्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर बाजार बंद करा प्रदर्शन कर लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया.

इससे प्रदर्शन कर रहे लोग आक्रोशित हो उठे.

इस दौरान लोगों ने बारुण अंचलाधिकारी राजीव कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे सहित पुलिस जवानों को खदेड़ दिया. गुस्साये लोगों ने पत्थरबाजी भी की. प्रशासन के लोग जान बचा कर भाग खड़े हुए. उन्होंने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी.

सूचना मिलते ही प्रभारी एसडीओ ब्रजेश कुमार मौर्य, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव, मुफस्सिल इंस्पेक्टर राजकुमार पासवान, नरारी कला थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ पहुंचे.

अधिकारियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया. सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों पर ओवर लोडेड बालू भर कर इस पथ से ले जाया जाता है. इसके कारण आये दिन दुर्घटना घटती रहती है. सड़क की स्थिति काफी जजर्र हो चुकी है. इस पर स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >