पुलिस की बर्बरता का शिकार बना युवक

– ओम प्रकाश प्रीत – औरंगाबाद (सदर) : पुलिस बर्बरता की कहानी वर्षो पुरानी है. वैसे भी लोग किसी भी परिस्थिति में पुलिस को देख सशंकित ही हो जाते हैं. इसे देखते हुए पुलिस की कार्यशैली में बदलाव की बात महकमे के पदाधिकारियों ने कई बार उठाये और इस पर पुलिस के उच्चधिकारियों द्वारा ध्यान […]

– ओम प्रकाश प्रीत

औरंगाबाद (सदर) : पुलिस बर्बरता की कहानी वर्षो पुरानी है. वैसे भी लोग किसी भी परिस्थिति में पुलिस को देख सशंकित ही हो जाते हैं. इसे देखते हुए पुलिस की कार्यशैली में बदलाव की बात महकमे के पदाधिकारियों ने कई बार उठाये और इस पर पुलिस के उच्चधिकारियों द्वारा ध्यान भी दिया गया.

बदलाव की बात में पुलिस महकमे के तमाम पदाधिकारी निचले स्तर के लोगों को अपने व्यवहार में नरमी लाने की बात कही गयी, लेकिन इस पर पूर्ण रूप से कहीं भी अमल नहीं किया जा रहा है. ऐसे कई वारदात शहर में हुए हैं जो पुलिसिया रोब या बर्बरता को रेखांकित करता है. इन घटनाओं को एक बार फिर से याद करना इसलिए आवश्यक हो गया है, ताकि हाल में आये प्रशासन के पदाधिकारियों को इससे अवगत कराया जा सके.

वैसे उन पुरानी घटनाओं को याद करने का कारण एक बेगुनाह की पिटाई बनी. दरअसल, शनिवार की रात टिकरी मोड़ पर गश्ती के दौरान एक पुलिस वैन खड़ी थी. मुहल्ले के लोग दशहरा की तैयारी पर अपनेअपने अखाड़े का पूजन कर रहे थे.

इसी क्रम में पुलिस जो गश्त पर थी अखाड़े के लोगों को पारंपरिक शस्त्रों को समेटने का निर्देश देते हुए सभी को अपनेअपने घर जाने को कहा और लोगों में डर पैदा करने के नियत से डंडे भी चटकाये. लोगों का कहना है कि पुलिस के इस तरीके से पेश आने के कारण लोगों में भगदड़ मच गयी. लोग अपनेअपने घर की ओर भागने लगे.

इसी क्रम में एक बेगुनाह युवक मोहन कुमार शर्मा जो अपने घर लौट रहा था, उसे पुलिस ने रोकते हुए उसकी पिटाई कर दी. इससे उसका सर फट गया. इस के बाद मोहन के परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. इस घटना की जानकारी जैसे ही मुहल्ले के लोगों को हुई, लोग आक्रोशित हो उठे और सदर अस्पताल को लोगों ने घेर लिया.

लोग पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करने का मन बना ही रहे थे, तभी इसकी सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को लग गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीपीओ अजय नारायण यादव नगर थानाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद सिंह पहुंचे, जहां लोगों को शांत कराते हुए मोहन से पूरे घटना की जानकारी ली.

मोहन ने बताया कि पिटाई करने वाले सिपाही का नाम मंकेश्वर यादव है. इसके बाद उक्त दोनों पदाधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि दोषी सिपाही पर कार्रवाई की जायेगी.

इधर, एसपी को इस घटना की जानकारी मिली, तो वह इस घटना की रिपोर्ट नगर थानाध्यक्ष से मांगे. इस संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर बेगुनाह की पिटाई हुई है और उसमें कोई पुलिस वाला दोषी है, तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >