पति ने की आत्महत्या

पत्नी से प्रतिदिन हो रही नोक –झोंक से तंग आकर उठाया कदम औरंगाबाद (ग्रामीण) : रिसियप थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव में पति–पत्नी का विवाद में पति ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार की सुबह की है. मृतक मनोज कुमार के शव को रिसियप पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम […]

पत्नी से प्रतिदिन हो रही नोकझोंक से तंग आकर उठाया कदम

औरंगाबाद (ग्रामीण) : रिसियप थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव में पतिपत्नी का विवाद में पति ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार की सुबह की है. मृतक मनोज कुमार के शव को रिसियप पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दी है.

मृतक के भाई राम पुकार रजक ने पुलिस को जो बयान दिया है, उससे साफ है कि आत्महत्या का कारण पतिपत्नी का विवाद है.

घटना की सूचना पाकर खैरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह गांव पहुंचे मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि दी. मुफस्सिल इंस्पेक्टर राजकुमार पासवान रिसियप थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राम पुकार रजक के बयान के आधार पर मामले की जांचपड़ताल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >