सूची में नहीं छूटे एक भी नाम

जिले के सभी बूथों पर 25 को एक साथ होगी ग्रामसभा औरंगाबाद (नगर) : मगध प्रमंडल के आयुक्त सह निर्वाचक सूची प्रेक्षक आरके खंडेलवाल ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा की उपस्थिति में राजनीति दलों के प्रतिनिधियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों व सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक […]

जिले के सभी बूथों पर 25 को एक साथ होगी ग्रामसभा

औरंगाबाद (नगर) : मगध प्रमंडल के आयुक्त सह निर्वाचक सूची प्रेक्षक आरके खंडेलवाल ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा की उपस्थिति में राजनीति दलों के प्रतिनिधियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

इस दौरान आयुक्त ने कहा कि 25 सितंबर को जिले के सभी बूथों पर एक साथ ग्रामसभा होगी. बीएलओ निर्वाचक सूची उक्त ग्रामसभा में पढ़ कर सुनायेंगे, ताकि कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं और जो अब वहां मतदाता नहीं रहने योग्य हैं, उनके नाम निर्वाचक सूची से हटाये जा सकें.

आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता की और निर्देश दिया कि उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निबंधन पदाधिकारी, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की सूची उनके मोबाइल नंबर के साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अविलंब उपलब्ध करा दें. उन्होंने 1950 टॉल फ्री नंबर को भी शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया और कहा कि सभी प्रखंड मुख्यालयों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2014 का फ्लैक्स बैनर के माध्यम से प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित किया करें. ताकि निर्वाचक सूची स्वच्छ बन सके.

श्री खंडेलवाल ने कहा कि औरंगाबाद जिले में मतदाता सूची का फोटो कवरेज अच्छा है. 99.42 प्रतिशत है. जबकि इपिक का प्रतिशत 96.42 प्रतिशत है. आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे बूथ लेबल एजेंट की प्रतिनियुक्ति प्रत्येक बूथ पर करते हुए उसकी सूची जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अविलंब उपलब्ध करा दें. सभी बीएलओ को सुबह आठ से नौ से शाम चार से पांच बजे के बीच अपने संबंधित मतदान केंद्र पर निश्चित उपस्थित रहेंगे.

बीएलओ को प्रशिक्षण, अनुदेश पहचानपत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. निर्वाचक सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण में थोड़ी सी मेहनत और सजगता रखी जायेगी, तो बाद में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. इससे पूर्व डीएम अभिजीत सिन्हा ने निर्वाचक सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी एवं अब तक की प्रगति से आयुक्त को अवगतकराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >