हड़ताल पर गये बिजली कर्मचारी

औरंगाबाद (सदर) : बिजली कंपनी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे विद्युतकर्मियों पर लाठी चार्ज के विरोध में औरंगाबाद बिजली विभाग के कर्मियों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये विद्युतकर्मियों ने बताया कि जब तक बिहार पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारी संजय अग्रवाल को नहीं हटाया जायेगा तब तक यह हड़ताल […]

औरंगाबाद (सदर) : बिजली कंपनी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे विद्युतकर्मियों पर लाठी चार्ज के विरोध में औरंगाबाद बिजली विभाग के कर्मियों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया.

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये विद्युतकर्मियों ने बताया कि जब तक बिहार पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारी संजय अग्रवाल को नहीं हटाया जायेगा तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे विद्युतकर्मियों पर लाठी चार्ज की घटना बेहद निंदनीय है. इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये वह कम होगी. विद्युतकर्मियों ने यह भी कहा कि अगर सरकार हमारी इस मांग को पूरा नहीं करती है तो पूरे बिहार में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जायेगी.

विद्युतकर्मियों ने कहा कि यह हड़ताल राज्य स्तर पर जारी है. इस दौरान धरने में विद्युतकर्मी चंदन कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह, संजय कुमार, मो नेजामुद्दीन, फकरूद्दीन, रंजीत कुमार सिंह अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >