साक्षरता सचिव ने पत्नी को बना दिया प्रेरक

औरंगाबाद कार्यालय : विधान पार्षद प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह ने डीएम से मिल कर आवेदन दिया है. इसमें लिखा है कि जिला साक्षरता के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने अपनी पत्नी कविता सिंह को कुटुंबा प्रखंड के संडा पंचायत का प्रेरक बनाया है, जबकि इनका पैतृक गांव देव प्रखंड के चैनपुर में है और अभी वह […]

औरंगाबाद कार्यालय : विधान पार्षद प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह ने डीएम से मिल कर आवेदन दिया है. इसमें लिखा है कि जिला साक्षरता के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने अपनी पत्नी कविता सिंह को कुटुंबा प्रखंड के संडा पंचायत का प्रेरक बनाया है, जबकि इनका पैतृक गांव देव प्रखंड के चैनपुर में है और अभी वह न्यू एरिया औरंगाबाद में रहते हैं.

इनका कहना है कि साक्षर मिशन योजना के तहत सरकार की यह व्यवस्था है कि प्रेरक का कार्य संबंधित पंचायत में सतत कार्य करना होता है.

इनका यह भी कहना है कि उत्प्रेरक के पद पर संबंधित पंचायत के लोगों को ही नियुक्त करने का निर्देश नियमावली के तहत किया गया है, लेकिन इन्होंने सभी नियमों की अनदेखी कर पत्नी को इस पद पर अनैतिक ढंग से नियुक्ति की है.

इसकी जांच की जाये अपने प्रभाव का गलत उपयोग कर रहे साक्षरता सचिव के ऊपर कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >