औरंगाबाद: दाउदनगर के अभ्यास मध्य विद्यालय में प्रहरी क्लब का गठन, मतदान से चुने गए 25 सदस्य

औरंगाबाद के अभ्यास मध्य विद्यालय में 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत प्रहरी क्लब का गठन किया गया है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए 25 सदस्यों के साथ, यह क्लब नशामुक्ति को बढ़ावा देगा.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक एवं समग्र शिक्षा) तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के निर्देशानुसार अभ्यास मध्य विद्यालय (तरार) में 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत प्रहरी क्लब का गठन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. ऐनुल हक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गठन की प्रक्रिया पूरी की गई.

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए 25 सदस्य

क्लब के गठन के लिए विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया. मतदान के माध्यम से प्रहरी क्लब के 25 सदस्यों का चयन किया गया. इस बैठक में वर्ग शिक्षक जूही कुमारी, अलखदेव नारायण शर्मा तथा नोडल शिक्षक संगम कुमार, महेंद्र कुमार और गरिमा त्रिपाठी उपस्थित रहे.

नशामुक्ति अभियान को मिलेगी नई दिशा

प्रधानाध्यापक मो. ऐनुल हक ने बताया कि प्रहरी क्लब का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाना है. क्लब के सदस्य विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे. शिक्षकों ने विद्यार्थियों से इस सामाजिक जिम्मेदारी में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, जिससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना का विकास होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >