शिवगंज में फुटबॉल टूर्नामेंट आज से

मदनपुर (औरंगाबाद)12 वीं शिवा फुटबॉल टूर्नामेंट शिवगंज स्थित गौतम बुद्ध खेल के मैदान पर 26 दिसंबर से शुरू होनेवाला है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच परसावा- सलुपरा (मदनपुर) बनाम भदौखर (देव) के बीच होगा. 27 दिसंबर को चांद बिगहा व आनंदपुरा के बीच, 28 दिसंबर को रफीगंज बनाम भंडारी, 29 दिसंबर को नरची बनाम पतेज व […]

मदनपुर (औरंगाबाद)12 वीं शिवा फुटबॉल टूर्नामेंट शिवगंज स्थित गौतम बुद्ध खेल के मैदान पर 26 दिसंबर से शुरू होनेवाला है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच परसावा- सलुपरा (मदनपुर) बनाम भदौखर (देव) के बीच होगा. 27 दिसंबर को चांद बिगहा व आनंदपुरा के बीच, 28 दिसंबर को रफीगंज बनाम भंडारी, 29 दिसंबर को नरची बनाम पतेज व 30 दिसंबर को दधपी बनाम देवरिया के बीच मैच होंगे. टूर्नामेंट के संरक्षक पूर्व जिला पर्षद सदस्य डॉ गुप्तेश्वर यादव ने बताया कि मैच कराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उद्घाटन मैच ढाई बजे से शुक्रवार को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >