औरंगाबाद न्यूज: जम्होर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले में प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार

Aurangabad News: जम्होर पुलिस ने मारपीट मामले में बारुण के प्रखंड प्रमुख को गिरफ्तार किया है. धनिकलाल मंडल और उनके सहयोगियों पर लाठी-डंडे और हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप था. जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की.

Aurangabad News: औरंगाबाद के जम्होर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बारुण ब्लॉक के वर्तमान प्रखंड प्रमुख धनिकलाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी जम्होर थाना कांड संख्या 26/26 के तहत की गई है, जिसमें वे प्राथमिक अभियुक्त बनाए गए थे.

​मारपीट और सोने की चेन छीनने का है आरोप

​मामला 27 जनवरी 2026 का है. प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता रिशु कुमार ने आरोप लगाया था कि जब वह बाजार से लौट रहे थे, तब धनिकलाल मंडल और उनके सहयोगियों ने उन पर लाठी-डंडे और हथियार से जानलेवा हमला किया. ​पीड़ित का आरोप था कि इस हमले में उनका सिर फट गया और हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली. प्राथमिकी में यह भी उल्लेख था कि आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक मामले में फंसाने और पद का धौंस दिखाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.

एसएचओ ने की पुष्टि

जम्होर एसएचओ सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई. प्रखंड प्रमुख को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दे कि ​इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद से इलाके के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Also Read: भदवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >