रफीगंज (औरंगाबाद)भदुकी कला पंचायत के खैरा मंझौली गांव में पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र कार्यालय में बैंककर्मी व ग्राहकों के बीच एक बैठक हुई,जिसकी अध्यक्षा मुखिया बैजनाथ पासवान ने की. कियाखाप शाखा के प्रबंधक केके सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच कहा कि सरकार द्वारा जन धन योजना एक कल्याणकारी योजना चलायी गयी है. इसके तहत सभी लोगों को बैंक में खाता खोलवाना जरूरी है. मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं का लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही पंचायत में ग्राहक सेवा केंद्र की स्थापना की गयी है. इसका लाभ ग्रामीणों को जरूर उठाना चाहिए. इस अवसर पर सुनील मिश्रा,पंचायत समिति सदस्य विक्रम पासवान व अन्य उपस्थित थे.
जन धन योजना की दी जानकारी
रफीगंज (औरंगाबाद)भदुकी कला पंचायत के खैरा मंझौली गांव में पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र कार्यालय में बैंककर्मी व ग्राहकों के बीच एक बैठक हुई,जिसकी अध्यक्षा मुखिया बैजनाथ पासवान ने की. कियाखाप शाखा के प्रबंधक केके सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच कहा कि सरकार द्वारा जन धन योजना एक कल्याणकारी योजना चलायी गयी है. इसके तहत […]
