भाजपा सदस्य बनने के लिए नि:शुल्क डायल नंबर

जम्मू कश्मीर व झारखंड में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां औरंगाबाद (ग्रामीण)जम्मू कश्मीर व झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशियों का माहौल कायम हो गया है. पार्टी के विधायक व सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, महासचिव ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि […]

जम्मू कश्मीर व झारखंड में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां औरंगाबाद (ग्रामीण)जम्मू कश्मीर व झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशियों का माहौल कायम हो गया है. पार्टी के विधायक व सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, महासचिव ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि यह जीत आम अवाम की जीत है. मंगलवार को विवाह मंडप मंदिर में कार्यशाला के साथ एक बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने की. कार्यशाला की देखरेख सदस्यता प्रभारी विजेंद्र सिंह ने की. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे. राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदस्यता अभियान में लगातार लोग जुड़ते जा रहे हैं. खासकर युवा भाजपा की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं. एक सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे. पूर्व मंत्री व विधायक रामाधार सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए पार्टी ने टोल फ्री नंबर 18002662020 जारी की है. नि:शुल्क डायल कर लोग सदस्य बन सकते हैं. जिले में दो लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. संजय गुप्ता ने कहा कि सदस्यता अभियान का कार्यशाला प्रखंड स्तर पर लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं ने कश्मीर व झारखंड में पार्टी की जीत पर एक दूसरे को बधाई दी. मिठाइयां खिला कर खुशियों का इजहार किया. इधर कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े व प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई संदेश भेजा. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रदेव यादव, मीडिया प्रभारी लालमोहन यादव, जिला उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा, अरविंद सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, पूनम देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >