शोर मचाया तो देखो लाठी

फोटो—12 चोरों ने गोकुल बिगहा में घर की महिलाओं को जान मारने की धमकी दे उड़ाये सामान व रुपये देवकुंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड की डुमरा पंचायत स्थित गोकुल बिगहा गांव में सोमवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात चोरों ने गोवर्धन राजवंशी के घर में घुस कर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली. इस संबंध में […]

फोटो—12 चोरों ने गोकुल बिगहा में घर की महिलाओं को जान मारने की धमकी दे उड़ाये सामान व रुपये देवकुंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड की डुमरा पंचायत स्थित गोकुल बिगहा गांव में सोमवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात चोरों ने गोवर्धन राजवंशी के घर में घुस कर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली. इस संबंध में पीडि़त गोवर्धन राजवंशी के पुत्र लौकुश कुमार ने बताया कि घर की महिला धनौती देवी, तिजिया देवी व प्रभावती देवी घर में खाना खाकर सो गयी थी. घर के पुरुष घर के पास के ही दलान में सोये हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घर की चहारदीवारी को तड़प कर घर में प्रवेश कर गया. उसके बाद छत पर चढ़ कर पत्नी के सारे गहने, कपड़े सहित रखे 20 हजार रुपये लेकर नीचे उतर गया. नीचे उतरते ही घर का सारा लाइट बुझा दिया. लाइट बंद होते ही महिलाएं जग गयी. हल्ला करने की कोशिश किया तो चोरों ने उनका मुंह ढक दिया व जान मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर शोर मचाया तो देखो लाठी. सभी महिलाएं डर से कुछ नहीं बोली. जब पूरा समान चोरों ने बांध लिया और पीछे वही चहारदीवारी से तड़प कर फरार हो गये. चोर जैसे ही घर से निकला कि महिलाएं रोने चिल्लाने लगी. रोने की आवाज सुन कर दालान व आसपास के लोग दौड़े. जानकारी मिलने के बाद दर्जनों लोग बधार के तरफ दौड़े. लेकिन कुहासा इतना था कि कुछ दिखाई नहीं दिया. इसकी जानकारी लौकुश कुमार ने हसपुरा थाने को आवेदन के माध्यम से दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >