झाड़ियों में छिपाकर रखी 240 लीटर स्पिरिट बरामद, पुलिस की छापेमारी से धंधेबाज फरार

Aurangabad News : मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 240 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद की है. धंधेबाजों की तलाश जारी है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पिरिट धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 लीटर स्पिरिट बरामद की है. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बासा बिगहा से चेई जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए छह नीले रंग के गैलन बरामद किए. प्रत्येक गैलन में करीब 40 लीटर स्पिरिट भरी हुई थी. इस तरह पुलिस ने कुल 240 लीटर स्पिरिट जब्त की.

छह गैलन में छिपाकर रखी गई थी स्पिरिट

सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे झाड़ियों में भारी मात्रा में स्पिरिट छिपाकर रखी गई है. इसका इस्तेमाल शराब निर्माण और तस्करी के लिए किए जाने की आशंका थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे छह गैलन बरामद हुए, जिनमें स्पिरिट भरी थी. पुलिस ने सभी गैलनों को जब्त कर लिया.

Also Read : औरंगाबाद में विश्व उद्यमिता दिवस पर स्टार्टअप और मार्केट एक्सेस पर चर्चा, युवाओं को बताए सफलता के मंत्र

पुलिस के पहुंचने से पहले धंधेबाज फरार

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद स्पिरिट का इस्तेमाल शराब निर्माण में किया जाना था. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए. बरामद स्पिरिट को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है. मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

धंधे में शामिल लोगों की पहचान में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्पिरिट के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय शराब तस्करों और स्पिरिट धंधेबाजों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सलैया थाना पुलिस की इस कार्रवाई से स्पिरिट के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read : औरंगाबाद में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर कार्यशाला, घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए किया जागरूक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >