प्लस टू विद्यालय मेघपुर में केवल दो शिक्षक

ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के प्लस टू विद्यालय मेघपुर में शिक्षकों की कमी है. इसके कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है. इस स्कूल में 180 छात्र-छात्राओं का एडमिशन है. भवन भी पर्याप्त संख्या में हैं. लेकिन, शिक्षकों की कमी से बच्चों को समुचित लाभ नहीं मिल पाता है. केवल दो शिक्षक के भरोसे यह […]

ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के प्लस टू विद्यालय मेघपुर में शिक्षकों की कमी है. इसके कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है. इस स्कूल में 180 छात्र-छात्राओं का एडमिशन है. भवन भी पर्याप्त संख्या में हैं. लेकिन, शिक्षकों की कमी से बच्चों को समुचित लाभ नहीं मिल पाता है. केवल दो शिक्षक के भरोसे यह विद्यालय चल रहा है. प्राचार्य डॉ अनिल मंडल में बताया कि इतिहास व अर्थशास्त्र को छोड़ कर विद्यालय मंे शिक्षक नहीं हैं. इसके कारण परेशानी हो रही है. वहीं, शिक्षकों की पदस्थापन के लिए विभाग को एक पत्र लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >