पूर्व मंत्री के निधन पर जताया शोक

दाउदनगर (औरंगाबाद)कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ विजय कुमार सिंह के निधन की खबर से दाउदनगर में शोक की लहर दौड़ गयी. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा विजय बाबू के निधन से पूरे बिहार ने एक ओजस्वी नेता को खो दिया है. विधि संघ के […]

दाउदनगर (औरंगाबाद)कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ विजय कुमार सिंह के निधन की खबर से दाउदनगर में शोक की लहर दौड़ गयी. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा विजय बाबू के निधन से पूरे बिहार ने एक ओजस्वी नेता को खो दिया है. विधि संघ के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि डॉ विजय सिंह के निधन से औरंगाबाद जिला समेत पूरे बिहार को काफी क्षति हुई है. क्योंकि उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना की है. अधिवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि विजय बाबू का दाउदनगर से पुराना रिश्ता रहा है. क्योंकि उनकी पहली पोस्टिंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में हुई थी. वह एक अच्छे चिकित्सक भी थे. अधिवक्ता उमेश सिंह, अशोक शर्मा, नवल शर्मा व ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि विजय बाबू के निधन से शैक्षणिक जगत को काफी क्षति हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >