औरंगाबाद में आहर में नहाने के दौरान डूबा 18 वर्षीय युवक, 15 घंटे बाद बरामद हुआ शव

Aurangabad News : रफीगंज के शेरपुर गांव में आहर में नहाने गए 18 वर्षीय युवक पिंटू कुमार की डूबने से मौत हो गई. 15 घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया. गांव में मातम पसरा है.

Aurangabad News : रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के चेव पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव में बुधवार की शाम आहर में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक डूब गया. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव आहर से बरामद किया गया. मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी मिथिलेश रविदास के 18 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है.

धान का बिचड़ा खेत में डालने के बाद नहाने गया था पिंटू

बताया जाता है कि बुधवार को गांव में धान की रोपनी का काम चल रहा था. पिंटू धान का बिचड़ा खेत में डालने के बाद आहर में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका.

Also Read : नवादा में प्रधानमंत्री आवास योजना के 15 लाभुकों को मिली नए घर की चाबी, खिले चेहरे

गोताखोरों की मदद से सुबह बरामद हुआ शव

गुरुवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से आहर में युवक की तलाश शुरू की गई. करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 8:30 बजे पिंटू का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना के बाद मौजूद ग्रामीण

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, एएसआई नवीन कुमार सिंह, एएसआई किशोरी शाह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.

गरीब परिवार का सहारा था पिंटू

मुखिया प्रतिनिधि जैनुल अंसारी एवं कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने घटना पर गहरा दुख जताया. उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और पिंटू परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था.

आपदा प्रबंधन के तहत मिलेगी सहायता राशि

कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव बरामद किया गया. वहीं अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने पर पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था पिंटू

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की मौत से पूरे शेरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है. पिंटू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था. उसके माता-पिता दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं. युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read : नवादा के गोविंदपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >