सूर्य मंदिर तालाब के समीप भौंरों के काटने से 15 जख्मी

सूर्य मंदिर तालाब के पास घंटो अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

औरंगाबाद. मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर तालाब के समीप सोमवार को भौंरों के काटने से 15 लोग जख्मी हो गये. अचानक भौरों के उड़ने व उसकी चपेट में आने से सूर्य मंदिर तालाब के पास घंटो अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घायलों में मदनपुर निवासी बबलू कुमार, विशाल कुमार, रामप्रवेश सिन्हा, काव्या गुप्ता, आरव गुप्ता, छवी गुप्ता, जिज्ञासा गुप्ता, रामजी यादव, सुनेश्वर पासवान, रामकृष्ण विश्वास, पिरवा निवासी अंजलि कुमारी, जय बिघा निवासी नंदनी कुमार, दधपी निवासी राजनीति कुमारी, जम्होर धावा निवासी पायल कुमारी व राजकुमारी देवी शामिल है. उक्त सभी घायलों को सीएचसी मदनपुर में भर्ती कराया गया. चिकित्सक डॉ कुमार जय ने इलाज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >