उत्तर कोयल नहर के काम को पूरा करने के लिए हुआ सत्याग्रह

मदनपुर : प्रखंड के सीताथापा मंदिर में उत्तर कोयल के काम को पूर्ण करने को लेकर मंगलवार को गोकुल सेना किसान सांसद के बैनर तले सैकड़ों किसानों के साथ एक दिवसीय सत्याग्रह किया. संगठन के अध्यक्ष संजीव नारायण सिंह एक दिन के उपवास पर रहे. किसानों को संबोधित करते हुए संजीव नारायण सिंह ने कहा […]

मदनपुर : प्रखंड के सीताथापा मंदिर में उत्तर कोयल के काम को पूर्ण करने को लेकर मंगलवार को गोकुल सेना किसान सांसद के बैनर तले सैकड़ों किसानों के साथ एक दिवसीय सत्याग्रह किया.

संगठन के अध्यक्ष संजीव नारायण सिंह एक दिन के उपवास पर रहे. किसानों को संबोधित करते हुए संजीव नारायण सिंह ने कहा कि पटना हाइकोर्ट के आदेश पर उत्तर कोयल नहर के अधूरे काम को पूरा करने के लिए 1622 करोड़ की मंजूरी मिले 26 माह गया. एक वर्ष पहले प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास भी किया गया था. लेकिन, आज तक धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ. यहां तक कि अब तक वन विभाग द्वारा एनओसी भी नहीं दिया गया. केवल किसानों को छलने का काम जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि 900 करोड़ खर्च होने के बाद भी किसानों को अब तक पानी नहीं मिल पाया है. 1.25 लाख हेक्टेयर जमीन केवल एक फाटक नहीं लगने के कारण सिंचित नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष छह मार्च को औरंगाबाद में एक लाख किसान उत्तर कोयल में पानी लाने के लिए जुटेंगे.
संजय सज्जन सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपये की स्वीकृति मिलने के दो वर्ष बाद भी अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है. ऐसे में हम चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि गोकुल सेना विगत चार वर्षों से लगातार संघर्ष कर रही है. मुख्यमंत्री, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री का घेराव भी किया. प्रधानमंत्री के घेराव करने जाने के दौरान सैकड़ों साथी गिरफ्तार भी हुए थे.
उत्तर कोयल के लिए संघर्ष जारी रहेगा. इसे पूरा करके ही हम लोग दम लेंगे. मौके पर मुन्ना सिंह, पप्पू कुमार सिंह, प्रो विजय कुमार सिंह, निखिल कुमार, अरविंद सिंह, अभिषेक कुमार, भागीरथी सिंह, शंभू राम, निर्भय कुमार सिंह, अनंत कुमार, कुंदन सिंह, बबलू कुमार, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, संजय कुमार, लड्डू खा, विजेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >