कुटुंबा : महंगाई व बेरोजगारी से प्रदेश की जनता त्रस्त है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर व्याप्त है. यह बातें पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान ने कही. वे सोमवार को अंबा में विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार की इच्छा शक्ति समाप्त हो गयी. वर्षाभाव में किसान अकाल-सुखाड़ की समस्या से जूझ रहे है और सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोयी है. पूरे प्रदेश में नौ अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी द्वारा सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी.
डीजल पटवन अनुदान साबित हो रहा छलावा''
कुटुंबा : महंगाई व बेरोजगारी से प्रदेश की जनता त्रस्त है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर व्याप्त है. यह बातें पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान ने कही. वे सोमवार को अंबा में विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार की इच्छा शक्ति समाप्त हो गयी. वर्षाभाव में किसान अकाल-सुखाड़ की […]

राजद धर्मनिर्पेक्ष व सामाजिक न्याय की पार्टी है. संगठन को और सशक्त करने के लिए डोर-टू-डोर भ्रमण कर सभी विरादरी के पुरुष व महिलाओं को संगठन में शामिल करने का निर्णय लिया गया है. प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. लोगों में काफी उत्साह है डेढ़ करोड़ लोगों को सदस्य बनाया जायेगा.
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री के साथ प्रदेश सचिव अरविंद यादव, प्रदेश महासचिव महासचिव विनय गुप्ता, जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव, प्रवक्ता डाॅ रमेश यादव, कुटुंबा प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष उदय उज्ज्वल, जिला पार्षद अनिल यादव ने संयुक्त रूप से किया. सदस्यता अभियान का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया. नेताओं ने कहा कि एनडीए छल, बल, धन व इवीएम की हेराफेरी से लोकसभा चुनाव जीती है. इससे जनता में काफी आक्रोश है.
विधानसभा चुनाव में नीतीश का सुपड़ा साफ हो जायेगा. अध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर पर पांच सक्रिय व 125 साधारण सदस्य बनाये जायेंगे. इस दौरान नंदकुमार यादव, मुखिया रवींद्र यादव, सुरेश पासवान, अरुण सिंह, जीतेंद्र यादव, श्याम बिहारी पासवान, अनिश यादव आदि ने सदस्यता ग्रहण की. मौके पर राजरूप पाल, अनिश यादव, पुट्टु यादव, सुरेंद्र यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद थे.