सड़क हादसे में मौत के बाद पुलिस पर पथराव, हंगामा

औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना के बिजौली मोड़ के पास रविवार की सुबह कार व पिकअप के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान कुटुंबा थाना के जमुआ गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. पलामू […]

औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना के बिजौली मोड़ के पास रविवार की सुबह कार व पिकअप के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान कुटुंबा थाना के जमुआ गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. पलामू जिले के जलपा थाना के सिंहपुर निवासी राणा सिंह, पत्थरा निवासी हेसाम अंसारी, विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 139 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना पाकर मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. जिसमें मुफस्सिल थाने के वाहन का शीशा टूट गया. कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें भी आयी. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी.
और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा. किसी प्रकार की घटना या दुर्घटना होने पर कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है. सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाता है. फिर भी लोग बेवजह सड़क जाम कर हंगामा करते हैं. इससे आमलोगों को काफी परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >