मुख्य व उपमुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

औरंगाबाद : नगर परिषद के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. 14 असंतुष्ट वार्ड पार्षदों ने इससे संबंधित आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा है. मुख्य पार्षद उदय प्रसाद गुप्ता व उपमुख्य पार्षद शोभा सिंह के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के कारण नगर सरकार की राजनीति गलियारे में सरगर्मी […]

औरंगाबाद : नगर परिषद के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. 14 असंतुष्ट वार्ड पार्षदों ने इससे संबंधित आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा है. मुख्य पार्षद उदय प्रसाद गुप्ता व उपमुख्य पार्षद शोभा सिंह के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के कारण नगर सरकार की राजनीति गलियारे में सरगर्मी तेज हो गयी है.

वैसे 14 वार्ड पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के बाद आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. वार्ड पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद की कुर्सी बचती है या जाती है, इसको लेकर भी चर्चाएं की जा रही है.
कार्यपालद पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि 14 वार्ड पार्षदों द्वारा मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद पर कोई ठोस आरोप नहीं लगाया गया है. बस सिर्फ असंतुष्टि जाहिर की गयी है. अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वार्ड पार्षद सीमा कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, अल्ताफ कुरैसी, सुनील कुमार, रंजीत कुमार साह, कमरू जमा, अशोक कुमार सिंह, संयुक्त कुमारी, नंदनी कुमारी, चिंता देवी, दिपिका रानी, माछो देवी, मकसूद आलम, मो सकील अहमद ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >