औरंगाबाद/बारुण : रविवार की अहले सुबह बारुण में अलग-अलग जगहों से दो शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जितनी मुंह उतनी चर्चा. वैसे भी एक शव को देखने से स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को फेंक दिया.पहला शव थाना क्षेत्र के सोहर बिगहा गांव के समीप नेशनल हाइवे से सटे झाड़ी से बरामद किया गया, जो पुरुष का था. शव के आंख, कान व सिर से खून बह रहा था.जिससे प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों ने कुछ ही क्षण पहले अपराधियों ने उसकी हत्या की है.
अलग-अलग जगहों से दो शव बरामद
औरंगाबाद/बारुण : रविवार की अहले सुबह बारुण में अलग-अलग जगहों से दो शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जितनी मुंह उतनी चर्चा. वैसे भी एक शव को देखने से स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को फेंक दिया.पहला शव थाना क्षेत्र के सोहर बिगहा गांव के समीप नेशनल हाइवे […]

अलग-अलग जगहों से दो शव बरामद
थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि सोहर बिगहा में जो व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. उसका उम्र लगभग 35 वर्ष है और आसमानी रंग का शर्ट और स्लेटी रंग का फुलपैंट पहने हुए है.शव देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है की दूसरे जगह व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. इस संबंध में बारुण थाने में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
वहीं थाना क्षेत्र के ही जोगिया मोड़ के पास व नेशनल हाइवे के पास से ही एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसके ऊपर कोई भी जख्म का निशान नहीं है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि लू लगने के कारण उसकी मौत हुई है.आसपास के लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था.जो कई दिनों से जोगिया के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा था.फिलहाल दोनों शव को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत पहचान के लिए थाना में रखा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के गांवों में व विभिन्न थाना क्षेत्रों में सूचना भेज दी गयी है. .