तेज रफ्तार बाइक डंपर से टकरायी, अधेड़ की गयी जान

बारुण : बुधवार की रात बारुण-दाउदनगर सड़क में सिमरा गेट के पास डंपर में एक बाइक सवार टकरा गया,जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह (60)के रूप में हुई. मृतक के भाई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके भाई अरुण […]

बारुण : बुधवार की रात बारुण-दाउदनगर सड़क में सिमरा गेट के पास डंपर में एक बाइक सवार टकरा गया,जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह (60)के रूप में हुई. मृतक के भाई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके भाई अरुण अपने निजी काम से रोहतास जिले के डालमियानगर गये हुए थे. बाइक से लौटने के दौरान सिमरा गेट के समीप एक वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी.

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. कुछ लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया गया. इधर बारुण थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि मृतक बाइक पर सवार होकर अपने घर डीहरा जा रहा था. इसी क्रम में सिमरा गेट के समीप पूर्व से ही खड़े डंपर वाहन से टकरा गया. जिसमें उनकी मौत हो गयी.औरंगाबाद में पोस्मार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >