जेवर व्यवसायी हत्याकांड में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

औरंगाबाद : मदनपुर में हुई जेवर व्यवसायी रामप्रवेश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, कांड में इस्तेमाल की गयी बाइक को भी बरामद कर लिया गया है. यही नहीं एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस व दस हजार रुपये बरामद किये गये हैं. प्रेसवार्ता कर एसपी दीपक […]

औरंगाबाद : मदनपुर में हुई जेवर व्यवसायी रामप्रवेश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, कांड में इस्तेमाल की गयी बाइक को भी बरामद कर लिया गया है. यही नहीं एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस व दस हजार रुपये बरामद किये गये हैं. प्रेसवार्ता कर एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि पांच मई को दुकान बंद कर घर जाने के दौरान जेवर व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.

हत्या में शामिल गया जिले के शेरघाटी थाना अंतर्गत मोहबतपुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी बसंत चौहान व उसका चचेरा साला मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलदार निवासी अरुण चौहान को गिरफ्तार किया है. जबकि लाइनर की भूमिका निभानेवाले एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >