औरंगाबाद : थानेदार ने दो दारोगाओं को पीटा, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, दोनों दारोगा निलंबित

घटना शुक्रवार रात की, आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर हुआ विवाद औरंगाबाद : थानेदार ने थाना परिसर में सरकारी पिस्टल लहरायी और दो दारोगाओं को पीट दिया. इसके बाद दोनों दारोगा थानाध्यक्ष के साथ उलझ पड़े. इस घटना में एक दारोगा घायल हो गया. वहीं थानाध्यक्ष को भी चोट आयी. घटना जम्होर थाना में शुक्रवार […]

घटना शुक्रवार रात की, आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर हुआ विवाद

औरंगाबाद : थानेदार ने थाना परिसर में सरकारी पिस्टल लहरायी और दो दारोगाओं को पीट दिया. इसके बाद दोनों दारोगा थानाध्यक्ष के साथ उलझ पड़े.

इस घटना में एक दारोगा घायल हो गया. वहीं थानाध्यक्ष को भी चोट आयी. घटना जम्होर थाना में शुक्रवार रात की है. एसपी दीपक वर्णवाल ने थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया और दोनों दारोगाओं रामअवतार पांडेय व राजनंदन यादव को निलंबित कर दिया.

मारपीट में घायल दारोगा रामअवतार पांडेय को इलाज के लिए पहले जम्होर पीएचसी ले जाया गया. जहां से डॉक्टर ने रेफर करते हुए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष व दारोगा के बीच मारपीट की घटना एक आरोपित को पकड़ने को लेकर हुई. इसी बात पर बहस शुरू हो गयी व मारपीट शुरू हो गयी. इस पर थानाध्यक्ष ने सरकारी पिस्टल निकाल ली व बट से दारोगा पर प्रहार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >