औरंगाबाद : चाकू से गोदकर पत्नी की ले ली जान

औरंगाबाद नगर : कुटुंबा थाने के मीरपुर गांव में शनिवार की रात पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी. घटना की वजह आपसी विवाद है. आरोपित अनिल यादव पर उसकी मां तेतरी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला के बेटे 14 वर्षीय रौनित ने बताया कि शनिवार की रात वह […]

औरंगाबाद नगर : कुटुंबा थाने के मीरपुर गांव में शनिवार की रात पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी. घटना की वजह आपसी विवाद है. आरोपित अनिल यादव पर उसकी मां तेतरी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

महिला के बेटे 14 वर्षीय रौनित ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी मां के साथ घर में ही था. इसी दौरान उसके पिता अनिल यादव आये और मां के साथ गाली-गलौज करने लगे. रौनित के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया, तो पिता ने घर से बाहर निकाल दिया.

इसके बाद मां को कमरे के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और चाकू से गोद कर हत्या कर दी. रौनित ने बताया कि सुबह उसके पिता घर का दरवाजा खोल कर भाग गये. अंदर उसकी मां का शव खून से लथपथ पड़ा था.

इसके बाद उसने घटना की जानकारी बगल के लोगों को दी. कुटुंबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, अनिल अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा व मारपीट करते रहता था. शनिवार की रात भी झगड़ा व मारपीट हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >