औरंगाबाद : हादसे में छात्र की मौत आक्रोशितों ने फूंका ट्रक

खदेड़ कर ट्रक को पकड़ा, चालक की भीड़ ने पकड़कर पीटा औरंगाबाद : बारुण में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर जा रहे पांचवीं के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खदेड़ कर ट्रक को पकड़ लिया और […]

खदेड़ कर ट्रक को पकड़ा, चालक की भीड़ ने पकड़कर पीटा
औरंगाबाद : बारुण में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर जा रहे पांचवीं के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खदेड़ कर ट्रक को पकड़ लिया और उसे आग के हवाले कर दिया.
इस बीच लोगों ने ट्रक चालक की भी पिटाई कर दी. गनीमत रही कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गयी और किसी तरह चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ा कर अस्पताल भेजा. चालक नारायण कुमार सिंह नवीनगर के हरिहरपुर गांव का रहने वाला है. मृत छात्र की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी दिलकेश्वर सिंह के 13 वर्षीय पुत्र हरेंद्र कुमार के रूप में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >