विस्थापित किसान मजदूर समिति का धरना समाप्त

नवीनगर : प्रखंड के बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के ससना गांव के समीप विस्थापित किसान मजदूर कल्याण समिति द्वारा नौ दिनों से दिया जा रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया. समिति अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 26 फरवरी से विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना चल रहा था. एसडीओ डा प्रदीप कुमार […]

नवीनगर : प्रखंड के बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के ससना गांव के समीप विस्थापित किसान मजदूर कल्याण समिति द्वारा नौ दिनों से दिया जा रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया. समिति अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 26 फरवरी से विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना चल रहा था.
एसडीओ डा प्रदीप कुमार एवं एलआरडीसी से वार्ता के दौरान कानूनी मांगों को मान लिये जाने एवं दस दिनों में कुछ मांगों को पूरी किये जाने के आश्वासन के बाद समिति द्वारा धरना खत्म कर दिया गया. इस दौरान उपाध्यक्ष राम नारायण यादव, महासचिव सत्येन्द्र सिंह, मिडिया प्रभारी संतोष सिंह, बिरबल यादव ,हरि यादव, अमेश पटेल, कईल पासवान, अनुग्रह सिंह, व्यास यादव समेत कई अन्य लोग मौजुद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >