औरंगाबाद : पत्नी को पहले तलवार से काटा, फिर जिंदा जला दिया, …देखें वीडियो

गोह / औरंगाबाद : गोह थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव में गुरुवार की रात लाल बहादुर चौधरी ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी को तलवार से काटकर जिंदा जला दिया. वहीं, दो बच्चों ने किसी तरह भागकर जान बचायी. हत्या के कारणों का पता नही चल सका है. पुलिस ने अधजले शव को बरामद […]

गोह / औरंगाबाद : गोह थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव में गुरुवार की रात लाल बहादुर चौधरी ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी को तलवार से काटकर जिंदा जला दिया. वहीं, दो बच्चों ने किसी तरह भागकर जान बचायी. हत्या के कारणों का पता नही चल सका है. पुलिस ने अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है. गोह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

क्या है पूरा मामला

पता चला है कि रिंकू देवी के अपने दो बच्चे क्रांति कुमारी (10) और विशाल गौरव (7)घर मे सोई हुई थी कि रात्रि लगभग नौ बजे रिंकू के पति लाल बहादुर चौधरी आकर अपनी पत्नी को जगाया आवाज सुनकर बच्चे भी जाग गये. पति ने अपनी पत्नी से कहा कि घर मे तुम सीसीटीवी कैमरा रखी हो, मैं तीन तक गिनती करता हूं, दे दो नहीं तो काट दूंगा. फिर घर मे रखे तलवार को ले आया और फिर पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया. इससे रिंकू गिर कर बेहोश हो गयी. उसके बाद तलवार से उसका दाहिना हाथ की कलाई काट कर अलग कर दिया. इसके बाद भी पति का मन नहीं भरा तो घर में रखे केरोसिन उठा लाया और छिड़क कर जिंदा जला दिया. इस पूरे दृश्य को देख कर बच्चे घबरा गये. पिता के रौद्र रूप को देख कर बच्चे एक कोने में दुबके रहे. सूचना मिलते ही गोह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को बचाते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >