अरवल में जाम ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, पैदल चलना हुआ मुश्किल, कारोबार पर भी पड़ा असर

Arwal News: अरवल शहर पिछले एक सप्ताह से भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

Arwal News: (शिव शिष्य अनिरुद्ध की रिपोर्ट)
अरवल शहर इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है. पिछले एक सप्ताह से सड़कों पर वाहनों का ऐसा दबाव है कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है. हालात इतने खराब हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जाम का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ स्थानीय कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है.

एक हफ्ते से जाम की गिरफ्त में अरवल, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिसके कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों का समय लग रहा है.

बालू घाट पर वाहनों की भीड़ बनी बड़ी वजह

जानकारी के अनुसार पटना जिले के महाबलीपुर स्थित बालू घाट पर भारी संख्या में वाहनों के जमावड़े के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. बालू लदे ट्रकों की लंबी कतारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर की सड़कों पर दबाव बढ़ा दिया है.

पुलिस ने बताई जाम की असली वजह

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि पटना जिले में वाहनों का प्रवेश सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है. इसी कारण राष्ट्रीय राज्य मार्ग-139 पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिससे शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है.

कब मिलेगी राहत? अधिकारियों ने दिया बड़ा अपडेट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक पटना जिले में वाहनों का आवागमन सामान्य नहीं होगा, तब तक अरवल शहर को जाम से राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल समस्या बनी हुई है.

जाम से कारोबार चौपट, दुकानदारों में बढ़ा आक्रोश

लगातार जाम की वजह से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि शहर में लोगों की आवाजाही कम होने से उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ा है. ग्राहकों की संख्या घटने से व्यापार प्रभावित हो रहा है.

सोन कैनाल रोड पर भी बिगड़े हालात

मुख्यालय की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सोन कैनाल मुख्य सड़क भी जाम की चपेट में है. यहां वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भी आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

15 जून तक जारी रह सकती है परेशानी

स्थानीय लोगों का मानना है कि आगामी 15 जून तक बालू घाटों से निकासी का काम जारी रहेगा.ऐसे में तब तक शहरवासियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है. लोग प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.

जनता की मांग, जल्द निकले स्थायी समाधान

लगातार बढ़ती परेशानी के बीच शहरवासी और व्यापारी प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो जाम की समस्या और गंभीर रूप ले सकती है.

ALSO READ: पटना में 48 घंटे में पारा 45 डिग्री के पार, अलर्ट जारी, इन तारीखों को होगी झमाझम बारिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >