अरवल में भीषण गर्मी का प्रकोप: कक्षा 5 तक की पढ़ाई बंद, 21 जून तक रहेगा आदेश लागू

Arwal school closed : अरवल में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने प्री-स्कूल से कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 21 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे तक ही संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है.

Arwal school closed : (निशिकांत की रिपोर्ट) जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. डीएम अमृषा बैंस ने अरवल जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया निर्णय

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक तापमान, विशेषकर दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. बिहार मौसम सेवा केंद्र, पटना ने भी आगामी दिनों में तापमान अधिक रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे तक

आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही संचालित की जाएंगी. वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी यह आदेश लागू रहेगा.

आवासीय विद्यालयों को मिली छूट

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां इस आदेश से मुक्त रहेंगी और उनका संचालन पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जारी रहेगा.

18 जून से 21 जून तक प्रभावी रहेगा आदेश

जिलाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश 18 जून से लागू होगा और 21 जून तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़ें : भोजपुर पुलिस पर पिस्टल तानने वाला युवक की मौत, पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी थी गोली, PMCH में तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >