अरवल में किसानों के लिए बड़ी सुविधा, मोबाइल ऐप से अब खाद की उपलब्धता देख सकेंगे, दुकानों के बाहर नहीं लगानी पड़ेगी कतार

Arwal News: अरवल में किसानों के लिए बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत अब वे मोबाइल ऐप से ही खाद की उपलब्धता की जानकारी देख सकेंगे. इस व्यवस्था से किसानों को दुकानों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और उनका समय व पैसा दोनों बचेगा.

Arwal News: (निशिकांत की रिपोर्ट)
अब किसानों को खाद की उपलब्धता जानने के लिए उर्वरक दुकानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बिहार कृषि ऐप के जरिए किसान अपने मोबाइल फोन से ही जिलेभर की दुकानों में उपलब्ध खाद की जानकारी आसानी से देख सकेंगे.

मोबाइल ऐप से मिलेगी खाद की पूरी जानकारी

नई डिजिटल व्यवस्था के तहत किसान यह जान सकेंगे कि किस दुकान पर कौन-सा उर्वरक उपलब्ध है. इससे किसानों को घंटों लाइन में लगने और अलग-अलग दुकानों पर जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा.

पारदर्शी सिस्टम से रुकेगी कालाबाजारी

कृषि विभाग के अनुसार यह मोबाइल एप खाद वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए तैयार किया गया है. डिजिटल रिकॉर्ड से फर्जी बिक्री, स्टॉक में गड़बड़ी और कालाबाजारी पर भी नियंत्रण होगा.

समय और पैसे दोनों की होगी बचत

नई व्यवस्था से किसानों का समय और पैसा दोनों बचेगा. उन्हें अब बार-बार दुकानों पर जाकर खाद की उपलब्धता जांचने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

खेती से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी भी मिलेगी

यह ऐप केवल खाद उपलब्धता तक सीमित नहीं रहेगा. इसके जरिए किसानों को खेती, फसल प्रबंधन और उर्वरक उपयोग से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी

फसल के दाम और आपदा की भी जानकारी

किसानों को ऐप के माध्यम से अनाज, फल और सब्जियों के बाजार भाव की जानकारी भी मिलेगी, जिससे वे अपनी उपज सही दाम पर बेच सकेंगे. साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की सूचना भी समय पर मिलेगी, जिससे किसान अपनी फसलों की सुरक्षा कर सकेंगे.

अधिकारी ने दी जानकारी

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुमारी संजू लता ने बताया कि बिहार कृषि ऐप के माध्यम से किसानों को फसल रोग, बाजार भाव, कृषि योजनाएं, खाद उपलब्धता और आपदा संबंधी सभी जानकारी घर बैठे मिल सकेगी.

ALSO READ: पटना PMCH में महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार मामले की जांच शुरू, कमेटी की बैठक जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >