अरवल में एबीवीपी ने रोजगारपरक और पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की

Arwal News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला इकाई ने जिले के सरकारी एवं संबद्ध महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की कमी को लेकर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर को मांग पत्र सौंपा है.

Arwal News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला इकाई ने जिले के सरकारी एवं संबद्ध महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की कमी को लेकर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर को मांग पत्र सौंपा है.

एबीवीपी के जिला संयोजक अमर कृति ने बताया कि जिला गठन के इतने वर्षों बाद भी जिले के किसी भी सरकारी या संबद्ध कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसके कारण हर वर्ष स्नातक उत्तीर्ण करने के बाद हजारों छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए पटना, गया एवं अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है.

छात्रों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

एबीवीपी ने कहा कि दूसरे शहरों में पढ़ाई करने से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और समय की भी काफी क्षति होती है. संसाधनों की कमी और बाहर रहकर पढ़ाई करने की मजबूरी के कारण विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं उच्च शिक्षा छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं.

पीजी कोर्स शुरू करने की मांग

विद्यार्थी परिषद ने सरकार से जिले के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए पीजी स्तर (PG Course) की पढ़ाई शुरू करने की मांग की है. संगठन ने विशेष रूप से एसडीएस कॉलेज और एसबीएन कॉलेज में सभी प्रमुख विषयों में अविलंब एमए, एमएससी और एमकॉम की पढ़ाई शुरू कराने की मांग उठाई है.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर प्रांत सह संयोजक विकास कुमार, नगर मंत्री मोहन कुमार, कुंदन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ: जमीन के अभाव में जिले के 15 प्लस टू विद्यालयों का भवन निर्माण अधूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >