मुहर्रम पर अरवल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

Arwal News: मुहर्रम पर्व को लेकर अरवल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और जिलेभर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त और निगरानी की गई. पुलिस की सतर्कता और लोगों के सहयोग से मुहर्रम का पर्व जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

Arwal News: अरवल एसपी नवजोत सिमी के निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व के अवसर पर पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई. सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे.

संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती

जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष और अन्य वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे और आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे.

जुलूस मार्गों पर रही विशेष निगरानी

मुहर्रम के दौरान सभी जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई. पुलिस द्वारा लगातार गश्त, आसूचना संकलन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न न हो.

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम

पुलिस प्रशासन की सतर्कता और आम लोगों के सहयोग से पूरे जिले में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सफल बताया.

ALSO READ: सृष्टि अभिनव की बड़ी सफलता, CBSE री-इवैल्यूएशन में 99.2% और CUET में 100 पर्सेंटाइल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >