अरवल के कुर्था में खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी

Arwal News: अरवल के कुर्था में आज खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. साथ ही कृषि विभाग द्वारा उपादान वितरण भी किया जाएगा.

Arwal News: अरवल के कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड परिसर में 14 जून को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य खरीफ फसलों के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना है.

किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण और उपादान

प्रखंड कृषि पदाधिकारी लक्ष्मी रानी ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा अरवल के तत्वावधान में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को समेकित तकनीकी प्रशिक्षण और उपादान वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10.30 बजे से प्रखंड परिसर कुर्था में किया जायेगा.

अधिकारियों और कर्मियों की होगी भागीदारी

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी तथा किसान सलाहकार उपस्थित रहेंगे. इस दौरान किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी.

किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी कृषि कर्मियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक पंचायत से कम से कम 10 किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये. उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है.

ALSO READ: अरवल में 18 हजार लोगों के राशन कार्ड रद्द, अमीर लोग भी ले रहे थे मुफ्त राशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >