दिन में शिक्षा का दीपक, शाम को शराबियों का अड्डा, अरवल के जयपुर मध्य विद्यालय पर उठे सवाल

Arwal News: दिन में शिक्षा का दीपक, शाम को शराबियों का अड्डा, अरवल के जयपुर मध्य विद्यालय पर उठे सवाल…आगे पढ़ें पूरी खबर…

अरवल के कलेर से अंजनी कुमार का रिपोर्ट
Arwal News:
अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत मेहंदिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय इन दिनों गंभीर समस्या को लेकर चर्चा में है. दिन में जहां विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई होती है, वहीं शाम ढलते ही विद्यालय परिसर कथित रूप से शराबियों और नशा करने वालों का अड्डा बन जाता है. इससे शिक्षकों और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

दिन में पढ़ाई, शाम में असामाजिक तत्वों का कब्जा

ग्रामीणों के अनुसार दिन में विद्यालय में सामान्य रूप से पढ़ाई होती है. लेकिन शाम होते ही परिसर सुनसान हो जाता है और कुछ असामाजिक तत्व बाउंड्री फांदकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं. इसके बाद वहां शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने की घटनाएं सामने आती हैं.

विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ के आरोप

आरोप है कि इन असामाजिक तत्वों द्वारा कई बार विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है. इसमें रेलिंग, स्मार्ट बिजली मीटर और दरवाजों सहित कई जगहों पर तोड़फोड़ की घटनाएं शामिल हैं. इससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Arwal News: प्रधानाध्यापिका ने जताई चिंता

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका छाया कुमारी ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के बाद जब विद्यालय खोला गया तो कई जगहों पर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ के निशान मिले. उन्होंने कहा कि दिन में पढ़ाई शांतिपूर्ण रहती है, लेकिन रात में परिसर पूरी तरह असुरक्षित हो जाता है.

पहले भी दी गई थी पुलिस को सूचना

प्रधानाध्यापिका के अनुसार इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं. इससे शिक्षकों में भय और असुरक्षा का माहौल है.

ग्रामीणों और प्रबंधन की प्रशासन से मांग

विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय परिसर में नियमित पुलिस गश्त की जाए. साथ ही असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो और विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों का शैक्षणिक वातावरण सुरक्षित रह सके और सरकारी संपत्ति की रक्षा हो सके.

ALSO READ: जहानाबाद में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, छात्र समेत तीन लोग घायल, हालत गंभीर, PMCH किया गया रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >