अरवल में टेंपो और हाईवा की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

अरवल जिले में एनएच-139 पर टेंपो और हाईवा की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Arwal News: अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-139 पर मधुबन के फतेहपुर संडा के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. अरवल की ओर जा रही सवारी टेंपो और दाउदनगर की ओर जा रहे हाईवा की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है.

चार लोगों की गई जान, दो घायल पीएमसीएच रेफर

हादसे में अमरजीत कुमार (27 वर्ष), ग्राम गुली बीघा, राजगीर राम (50 वर्ष), उनकी पत्नी मनीषा देवी (48 वर्ष), दोनों निवासी परासी, तथा रामदयाल राजवंशी, निवासी भदासी की मौत हो गई. वहीं सुनील कुमार और एक अन्य अज्ञात घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है.

परासी से अरवल जा रही थी टेंपो

जानकारी के अनुसार टेंपो परासी से सवारियों को लेकर अरवल की ओर जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना के बाद मचा कोहराम

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ALSO READ: प्रभात खबर के 30 साल पूरे होने पर पढ़िए बोधगया की उस गुफा की कहानी, जहां बुद्ध ने 6 साल की थी कठोर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >