गोपगुट का 8वां सम्मेलन शुरू

अरवल ग्रामीण: मुख्यालय के नगर भवन में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट का 8वां राज्य सम्मेलन जोश खरोश के साथ शुरू हुआ. सम्मेलन शुरू होने के पूर्व संघ के प्रतिनिधियों ने रैली निकाली जो मुख्यालय के गांधी पुस्तकालय पहुंचा जहां अप्रैल 1986 में शहीद हुए सभी लोगो की शांति के लिए दो मिनट का […]

अरवल ग्रामीण: मुख्यालय के नगर भवन में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट का 8वां राज्य सम्मेलन जोश खरोश के साथ शुरू हुआ. सम्मेलन शुरू होने के पूर्व संघ के प्रतिनिधियों ने रैली निकाली जो मुख्यालय के गांधी पुस्तकालय पहुंचा जहां अप्रैल 1986 में शहीद हुए सभी लोगो की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया.

उसके बाद प्रखंड प्रांगण में अवस्थित डाॅ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. संघ के ध्वज का झंडोत्तोलन राज्य अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किया. जबकि खुले सत्र का उद्घाटन हरियाणा अध्यापक संघ के महासचिव चंद्र नवदीप भारती ने किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षकों साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपना रही है. शिक्षकों के जायज मांगों को मानने को सरकार तैयार नहीं है. जिसके कारण शिक्षकों में रोष बढ़ता ही जा रहा है. संघ द्वारा अनेकों बार राज्य सरकार के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया है.

शिक्षकों को अपने सही मांगों के लिए सरकार के लोगों द्वारा लाठी, डंडा भी खाना पड़ा है जो सरकार की संवेदनहीनता को दरसाता है. संघ शिक्षकों की जायज मांगों के लिए संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेगी. वक्ताओं ने शिक्षकों की चट्टानी एकता बनाये रखने का आह्वान किया है. इस अवसर पर रामबली प्रसाद, महाबीर सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रेमचंद कुमार, रवींद्र यादव, महानंद के अलावा अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. राज्य सम्मेलन में कई प्रदेश के शिक्षक नेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >