Temple In Bihar: अब बिहार में कर सकेंगे तिरुपति बालाजी जैसे मंदिर का दर्शन, अद्भुत कला देख चौंक जायेंगे, जानिए क्या है खास

Temple In Bihar: बिहार के अरवल जिले में तिरुपति बालाजी जैसे भव्य मंदिर का दर्शन लोग कर सकेंगे. इसकी शानदार बनावट बिल्कुल असली तिरुपति मंदिर की याद दिला रहा है. दरअसल, आंध्र प्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर देशभर में आस्था का बड़ा केंद्र है, लेकिन कई श्रद्धालु वहां नहीं पहुंच पाते. ऐसे में उनके लिए यह अच्छी खबर है.

Temple In Bihar: बिहार के अरवल जिले के मेहंदिया गांव में तिरुपति बालाजी जैसा सुंदर और भव्य मंदिर बनाया गया है. इसकी बनावट और डिजाइन इतनी खास है कि लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं. मंदिर का मुख्य द्वार और अंदर का माहौल बिल्कुल आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर जैसा लगता है. यहां की नक्काशी और पत्थर पर की गई कारीगरी को देखकर लोग कह रहे हैं कि बिना तिरुपति गए ही उन्हें वैसा ही अनुभव मिल रहा है.

प्रवेश करते ही होंगे सिया-राम के अद्भुत दर्शन

मंदिर में प्रवेश करते ही सबसे पहले भगवान राम और सीता की सुंदर मूर्तियां दिखाई देती हैं. पास में भगवान विष्णु की प्रतिमा भी स्थापित है. खास बात यह है कि मंदिर के पहले फ्लोर पर भगवान बालाजी का मंदिर बना है, जहां लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं.

NH 139 पर स्थित है यह मंदिर

अरवल जिले के मेहंदिया में स्थित बालाजी मंदिर को लोग ‘चार धाम’ के नाम से भी जानते हैं. यह मंदिर मेहंदिया बाजार में बना है, जो NH139 पर स्थित है. अगर आप पटना से इस रास्ते पर आते हैं तो अरवल पार करने के बाद यह बाजार पड़ता है. वहीं, औरंगाबाद की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को यह जगह दाउदनगर के बाद मिलती है.

एक कर सकेंगे कई देवताओं के दर्शन

इस मंदिर में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, भगवान विष्णु, शेषनाग और श्रीकृष्ण की भी सुंदर मूर्तियां स्थापित की गई हैं. यहां का माहौल इतना शांत और भक्ति से भरा है कि लोग खुद को किसी बड़े तीर्थ स्थल पर महसूस करते हैं. यहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं. इसके साथ ही इस मंदिर को लेकर कहा जा रहा कि इसकी भव्य नक्काशी लोगों को आकर्षित कर रही, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Sand Artist: मोतिहारी के मधुरेंद्र की दुनियाभर में चर्चा, लंदन में मिला सम्मान, रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >