अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग निकला

* पुलिस के दबाव में आकर प्रेमी युगल ने थाने में किया आत्मसमर्पणअरवल (सदर) : अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूजा भट्ठा पर काम करनेवाली लड़की सरस्वती करीब एक माह पूर्व परासी के युवक कुंदन कुमार के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हो गयी थी. साथ में काम करनेवाली एक रेजिन के बयान […]

* पुलिस के दबाव में आकर प्रेमी युगल ने थाने में किया आत्मसमर्पण
अरवल (सदर) : अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूजा भट्ठा पर काम करनेवाली लड़की सरस्वती करीब एक माह पूर्व परासी के युवक कुंदन कुमार के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हो गयी थी. साथ में काम करनेवाली एक रेजिन के बयान पर परासी थाने में काण्ड संख्या- 21/13 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था.

अरवल पुलिस कप्तान आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद परासी थानाप्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर छापामारी करायी गयी. उसी का परिणाम है कि प्रेमी युगल ने पुलिस के दबाव में आकर शुक्रवार को थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है.

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़की सरस्वती कुमारी ने बताया कि मैं कुंदन पासवान के साथ खुशी राजी से भट्ठे पर से भाग कर झारखंड राज्य के रांची चली गयी थी. हम दोनों आपस में शादी करने की बात स्वीकार कर रही है, जिसमें साफ प्रतीत होता है कि यह मामला अपहरण की नहीं प्रेम प्रसंग का है. फिर भी दोनों को न्यायालय में पेश किया जायेगा .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >