अशोक स्तंभ के शिलालेख से मिटे कई सेनानियों के नाम

लापरवाही. प्रशासन भी इस मामले पर नहीं दिख रहा गंभीर डीएम के आदेश के बाद भी जिम्मेवार नहीं दिखा रहे गंभीरता कुर्था अरवल : भले ही आज पूरा देश आजादी की 71वां वर्षगांठ मनाने की तैयारी में जुट गया है तथा स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरकारी से लेकर गैर सरकारी संस्थान 71वें वर्षगांठ की तैयारी […]

लापरवाही. प्रशासन भी इस मामले पर नहीं दिख रहा गंभीर
डीएम के आदेश के बाद भी जिम्मेवार नहीं दिखा रहे गंभीरता
कुर्था अरवल : भले ही आज पूरा देश आजादी की 71वां वर्षगांठ मनाने की तैयारी में जुट गया है तथा स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरकारी से लेकर गैर सरकारी संस्थान 71वें वर्षगांठ की तैयारी को लेकर जोर-शोर से जुटे हैं परंतु हैरत इस बात की है कि अरवल जिले के कुर्था प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार से सटे स्थापित अशोक स्तंभ पर अंकित स्वतंत्रता सेनानियों का नाम रखरखाव के अभाव में मिटने के कगार पर है तो कई नाम मिट भी चुके हैं.
जिस पर अब तक न तो जिले के आलाधिकारियों की नजर पहुंच सकी है और न ही प्रखंड प्रशासन अब तक इस मामले में गंभीर दिख रहा है. एक तरफ राज्य सरकार राज्य के भिन्न-भिन्न गांवों, कस्बों व जिलों से बुलाकर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने का कार्य करती है तो दूसरी तरफ सूबे के अरवल जिले के कुर्था प्रखंड में स्थित शिलालेख पर अंकित स्वतंत्रता सेनानी वाला शिलापट्ट पर अब तक किसी भी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट नहीं हो सका है.
हालांकि विगत कई माह पूर्व उक्त मामले पर अरवल डीपीआरओ सत्येंद्र कुमार द्वारा बताया गया था कि इस मामले पर डीएम द्वारा कुर्था बीडीओ को निर्देश दिया गया है. वहीं बीडीओ विवेक कुमार द्वारा भी विगत कई माह पूर्व बताया गया था कि डीएम के निर्देशानुसार कमेटी गठित कर अशोक स्तंभ में अंकित स्वतंत्रता सेनानियों वाला शिलालेख स्थानांतरण कर छोटा शेड बनाकर स्थापित करने को कहा गया है. हालांकि डीएम के निर्देश दिये कई माह बीत गये बावजूद अब तक इस मामले पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गयी.
अंकित स्वतंत्रता सेनानियों में श्याम बिहार प्रसाद, राम लक्ष्मण सिंह, मदन मोहन सिंह, राम प्रकाश विद्यार्थी, रामनंदन सिंह समेत कई नाम हैं, जबकि आधे नाम मिट चुके हैं तथा शेष नाम मिटने के कगार पर हैं. आखिर देखना यह होगा कि कब तक इस शिलापट्ट का कायाकल्प होता है. अब देखना है कि प्रशासन कितना गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >