बोल बम के जयकारे से गूंज रहा पूरा अरवल

करपी (अरवल) : बोल बम के जय घोष से सोमवार को इमामगंज, करपी, शहरतेलपा कांवरिया पथ गूंजता रहा. रविवार की मध्यरात्रि के बाद से ही डाक बम कांवरियों का देवकुंड जाने का सिलसिला शुरू हुआ जो सोमवार की सुबह 10 बजे जारी रहा. पीठ पर गंगा जल तो हाथ में डंडा लिए डाकबम आगे की […]

करपी (अरवल) : बोल बम के जय घोष से सोमवार को इमामगंज, करपी, शहरतेलपा कांवरिया पथ गूंजता रहा. रविवार की मध्यरात्रि के बाद से ही डाक बम कांवरियों का देवकुंड जाने का सिलसिला शुरू हुआ जो सोमवार की सुबह 10 बजे जारी रहा. पीठ पर गंगा जल तो हाथ में डंडा लिए डाकबम आगे की ओर बढ़ते जा रहे थे. मुख से बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है. शिव भक्तों का पैर जवाब दे रहा था, लेकिन हौसला बुलंद था. उन्हें बस एक ही धुन सवार थी देवकुंड पहुंच बाबा दुद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करना है. सोमवार होने के कारण दर्जनों छोटे-बड़े वाहन देवकुंड की ओर अहले सुबह से जाते देखे गये.

सावन मास की चौथी सोमवारी को लेकर करपी वंशी प्रखंड के शिवालयों में अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना करते देखे गये तो महिला शिव भक्त दोपहर बाद शिवालयों में पहुंच पूजा-अर्चना किया. विदित हो कि पटना गाय घाट से 115 किमी पैदल पुनपुन मसौढ़ी, जहानाबाद, किंजर, करपी होते हुए देवकुंड पहुंच बाबा दुद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करते हैं. देवकुंड के मठाधीश कन्हैया नंद पुरी ने बताया कि लगभग 2500 कांवरिया तथा 8000 अन्य लोगों ने जलाभिषेक किया .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >