जलजमाव की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी

बदहाली . वार्ड नंबर आठ की पांच हजार की आबादी हो रही परेशान अरवल : जिला मुख्यालय के हृदय स्थल के रूप में स्थित वार्ड नंबर आठ की पांच हजार की आबादी को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इस वार्ड में अरवल सिपाह, धोबनी, गजंश बिगहा मोहल्ले स्थित हैं. इन मोहल्लों की […]

बदहाली . वार्ड नंबर आठ की पांच हजार की आबादी हो रही परेशान

अरवल : जिला मुख्यालय के हृदय स्थल के रूप में स्थित वार्ड नंबर आठ की पांच हजार की आबादी को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इस वार्ड में अरवल सिपाह, धोबनी, गजंश बिगहा मोहल्ले स्थित हैं. इन मोहल्लों की नाली और गली की स्थिति खराब है. नाली-गली का पक्कीकरण नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है. वार्ड से सटे वार्ड नंबर 13 के पानी का जमाव भी वार्ड आठ के क्षेत्र में हो जाता है. सालों भर जलजमाव के कारण लोगों को दुर्गंधमय वातावरण में रहना मजबूरी हो गयी है. वहीं घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा तार और पोल की व्यवस्था नहीं किया गया है.
पुराने एवं जर्जर विद्युत पोलों एवं तार के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.स्थिति ऐसी है कि चारपहिया वाहन कौन कहे रिक्शा भी इन गलियों में जाना असंभव है. वार्ड क्षेत्र में लगे 10 चापाकलों में चार खराब पड़े हैं. एक आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन निजी भवन में किया जा रहा है. बच्चों को पढ़ने के लिए इस वार्ड क्षेत्र में एक भी प्राथमिक विद्यालय नहीं है.इसके कारण छोटे-छोटे बच्चे जनकपुर धाम पथ एनएच 98 को पार कर जाते हैं, इससे हादसा होने की आशंका से अभिभावक चिंतित रहते हैं. वहीं वार्ड में सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण अधिकतर लोग बाहर में शौच करने के लिए विवश हैं. वहीं एक भी लाभुक को इंदिरा आवास का लाभ नहीं मिलने की बात वार्डवासियों ने बतायी. लाइट नहीं रहने के कारण वार्डवासियों को अंधेरे का सामना करना पड़ता है. वार्ड क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए एक बार भी फॉगिंग मशीन से छिड़काव नहीं किया गया है.
क्या कहते हैं ग्रामीण
वार्ड क्षेत्र में जलजमाव सबसे बड़ी समस्या है इसका निराकरण शीघ्र होना चाहिए. मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है.
गीता देवी
नाली-गली का पक्कीकरण और एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना चाहिए.
पार्वती देवी
वार्ड में सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण लोगों को बाहर में शौच करने के लिए जाना पड़ता है.
सरिता देवी
गली और नाली के पक्कीकरण के साथ-साथ पानी की निकासी के लिए कारगर कदम उठाना चाहिए.
रामबाबू चौधरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >