तपोभूमि देवकुंड को दिलायेंगे पर्यटन स्थल का दर्जा

पहल . विधायक मनोज शर्मा ने जूस पिला कर समाप्त करायी कांवरियों की भूख हड़ताल देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का मामला करपी (अरवल) : इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय करपी के प्रांगण में देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने को लेकर शनिवार से जारी भूख हड़ताल रविवार को गोह के विधायक मनोज शर्मा […]

पहल . विधायक मनोज शर्मा ने जूस पिला कर समाप्त करायी कांवरियों की भूख हड़ताल

देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का मामला
करपी (अरवल) : इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय करपी के प्रांगण में देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने को लेकर शनिवार से जारी भूख हड़ताल रविवार को गोह के विधायक मनोज शर्मा ने जूस पिला कर समाप्त करायी. उपस्थित शिवभक्तों एवं कांवरियों को संबोधित करते हुए गोह के विधायक मनोज कुमार ने कहा कि देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए मेरी ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है.
गत वर्ष भी विधानसभा में मेरे द्वारा सवाल उठाया गया था, जिसके उपरांत सरकार ने औरंगाबाद के जिलाधिकारी समेत अन्य लोगों को इस संबंध में कारगर पहल करने की बात करते हुए पत्र लिखा था.
विधायक ने आश्वासन दिया कि इस वर्ष भी मानसून सत्र में मैं देवकुंड जैसे पौराणिक तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए मांग रखूंगा. इसके साथ-साथ पुरातत्व विभाग को भी इस संबंध में लिखा जायेगा. उन्होंने कहा कि देवकुंड पूरे विश्व में विख्यात महर्षि च्यवन ऋषि का तपोभूमि रहा है. इसकी महत्ता पूरी दुनिया के लोग जानते हैं. ऐसे पौराणिक तीर्थ स्थल पर बाबा दूधेश्वरनाथ का मंदिर भी स्थित है. इन सबके बावजूद अभी तक देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं दिया जाना काफी दुखद है. बिहार सरकार व अरवल जिला प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के पंचायती राज्य प्रतिनिधि के दो-दो जिला पार्षद किरण देवी एवं आनंद कुमार चंद्रवंशी समेत भोला चंद्रवंशी, माधव शरण सिंह, संजीव विश्वकर्मा, रामनरेश उर्फ महंत जी आदि 24 घंटे से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी इनका हालचाल लेने तक नहीं पहुंचा. मुंबई ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि देवकंड को जबतक पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं दिया जायेगा तब तक यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि 117 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करके आनेवाले शिवभक्त कांवरियों की व्यवस्था सरकारी स्तर से कुछ भी नहीं की जाती है, बल्कि श्रद्धालुओं के द्वारा इनकी व्यवस्था की जाती है. सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री वेंकटेश शर्मा ने किया. सभा को जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी, किरण देवी समेत कई गण्यमान्य लोगों ने संबोधित किया. मौके पर बड़ी संख्या में कांवरिया भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >