शिक्षक व संसाधनों की कमी से पढ़ाई बाधित

करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा स्थित इंटर स्तरीय भागवत उच्च विद्यालय विभाग की उदासीनता झेल रहा है. हालत यह है कि विद्यालय में नवम व दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को फर्श पर बैठ कर पढ़ाई करने की मजबूरी बनी हुई है. हालांकि सरकारी प्रावधानों के अनुसार, मध्य विद्यालय से ही छात्रों को […]

करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा स्थित इंटर स्तरीय भागवत उच्च विद्यालय विभाग की उदासीनता झेल रहा है. हालत यह है कि विद्यालय में नवम व दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को फर्श पर बैठ कर पढ़ाई करने की मजबूरी बनी हुई है. हालांकि सरकारी प्रावधानों के अनुसार, मध्य विद्यालय से ही छात्रों को बैठने के लिए बेंच अनिवार्य है. लेकिन, इस विद्यालय में नवम व दशम वर्ग के छात्र बेंच के अभाव में फर्श पर बैठ कर पढ़ाई करते हैं. सरकार की हाइटेक योजनाएं इस विद्यालय में अब तक दस्तक नहीं दे पायी हैं. ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है.

बच्चे फर्श पर और शिक्षक कुरसी पर बैठ कर आधुनिक शिक्षा का मजाक बनाते हुए गुरुकुल की परंपरागत व्यवस्था का नजारा पेश कर रहे हैं. विद्यालय में 1100 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और शिक्षक मात्र 10 हैं. इंटर की पढ़ाई के लिए मात्र इतिहास व उर्दू के शिक्षक ही पदस्थापित हैं. बाकी विषयों की पढ़ाई भगवान भरोसे है. शिक्षकों व संसाधनों के अभाव में लैब नहीं कराया जाता है. कंप्यूटर चोरी हो जाने के कारण इसकी पढ़ाई भी नहीं होती है. छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए निजी कोचिंग का सहारा लेना पड़ता है. इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

विभाग को बेंच व डेस्क के लिए कई बार लिखा गया. लेकिन, इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी. साथ ही शिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित हो रही है.
विपिन कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >