कार्यक्रम . युवाओं को कुशल बनाने के लिए लगाया गया शिविर
सात निश्चय कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है कौशल युवा कार्यक्रम
अरवल ग्रामीण : जिले क्षेत्र के युवाओं को कुशल बनाने के लिए सी कैट अरवल के निर्देशक अरविंद कुमार के नेतृत्व में बख्तारी गांव में शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों को कम्प्यूटर व कुशल ज्ञान के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. शिविर को संबोधित करते हुए सी कैट के निदेशक अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा सात निश्चय कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी के तहत कुशल युवा कार्यक्रम एक है. इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षित युवाओं को कम्प्यूटर सहित तीन कोर्स करायी जा रही है. इसके तहत बीएससीसीएस, बीएससीआइ व बीएससीएसएस कोर्स शामिल है.
ये सब कोर्स 240 घंटे का होगा. जो संस्था द्वारा युवाओं को नि:शुल्क में दिया जायेगा. इस कोर्स में नामांकन के लिए 15 से 25 मेट्रीक पास युवा-युवतियों के दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था नि:शुल्क किया गया है. 20 से 25 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवक युवती जो इस कोर्स को पूरा कर लेंगे उन्हें सरकार द्वारा दो वर्ष तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि सहायता भत्ता के रूप में प्रदान किया जायेगा. इन्होंने बताया कि बिहार स्टेट सर्टिफिकेट इन कम्युनिकेशन स्किल के तहत संवाद कौशल से विविध रोजगार अपनी विश्वास को बढ़ाने,आसानी से बातचीत व किसी भी मामले को सुगमता से समझ-बूझ कर बात चीत करने के कारे में जानकारी दिया जाता है. बीएससीआइटी के तहत अधिक सॉफ्टवेयर पर काम करना, डिजाइनिंग करना, एक्सल के माध्यम से अपने घर व कंपनी के बजट एवं खर्च का लेखा-जोखा रखने व बीएससीएसएस कोर्स के तहत बच्चों को एक सामाजिक जीवन जीने के लिए गुर सिखलाने, टीम वर्क बढ़ाने के गुर ग्राहक सेवा का स्तर बढ़ाने का गुर सहित अन्य व्यवाहारिक ज्ञान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है. इन्होंने बताया कि सरकार सात निश्चय कार्यक्रम के तहत शिक्षित युवाओं को इस कोर्स के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहीं है. शिविर में 40 लोगों का ऑनलाइन नामांकन किया गया व उपस्थित लोगो को इस कोर्स के बारे में कई प्रकार की जानकारियां दी गयी. इस अवसर पर कॉर्डिनेटर अरविंद कुमार, पिंकु कुमार, प्रिया कुमारी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे. शिविर का उद्घाटन पूर्व उपमुखिया भोला सिंह ने किया. जबकि इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
