आरा में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, महतवनिया हाल्ट-कारीसाथ के बीच हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Arrah Train Accident : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर एक दुखद घटना में, नौकरी की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय निशांत कुमार की महतवनिया हाल्ट एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने से मौत हो गई. घटना से मृतक के परिवार में मातम पसर गया है.

Arrah Train Accident : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर महतवनिया हाल्ट एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव वार्ड नंबर-11 निवासी रमेश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार है. वह नौकरी की तैयारी करता था.

लाइब्रेरी से पढ़ाई कर लौटते समय हुआ हादसा

इधर, मृतक के बड़े भाई विकास कुमार सिंह ने बताया कि वह नौकरी की तैयारी करता था, जिसको लेकर वह हर रोज आरा स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए जाता था.

शनिवार की शाम जब वह लाइब्रेरी से पढ़ाई कर ट्रेन द्वारा वापस गांव लौट रहा था, इसी बीच महतवनिया हाल्ट एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

परिजनों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई

तभी वहां खेत में काम कर रहे किसानों द्वारा हो-हल्ला किया गया, तब परिजन वहां पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की.

इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

परिवार की स्थिति और कोहराम

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां रेणु देवी व एक भाई विकास कुमार सिंह एवं एक बहन सुरभि कुमारी है.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां रेणु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >