पेट दर्द के इलाज के लिए गई महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत, आरा में झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Arrah News : आरा के बरहबतरा मोहल्ले में मंगलवार शाम एक महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Arrah News : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम एक महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई. परिजनों ने मोहल्ले के एक कथित झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पेट दर्द होने पर इलाज के लिए पहुंची थी महिला

मृतका की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ला, वार्ड संख्या-3 निवासी मिथिलेश प्रसाद की 31 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है. मृतका के पति मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 3 बजे उनकी पत्नी के पेट में तेज दर्द हुआ था. इसके बाद वह मोहल्ले के ही एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थीं.

इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने मंजू देवी को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह घर लौट आईं. कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. इसकी सूचना मिलने पर मिथिलेश प्रसाद घर पहुंचे. तब तक परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर जा चुके थे. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप

मृतका के पति ने बरहबतरा मोहल्ले के ही खलील नामक कथित झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इसी लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मंजू देवी अपने पीछे दो पुत्र शिवम और मुच्छल तथा दो पुत्रियां राधा और सुहानी को छोड़ गई हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे मोहल्ले में इस घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है.

Also Read : दिव्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार, शेरघाटी पुलिस ने लिया हिरासत में



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >