भोजपुर : बिहिया में लो-वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, तीन दिन में बिजली व्यवस्था सुधारने की चेतावनी

बिहिया के तियर गांव में लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया और तीन दिन में समाधान की चेतावनी दी.

भोजपुर के बिहिया प्रखंड के तियर गांव में पिछले पंद्रह दिनों से जारी लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा. गांव के वार्ड संख्या 7 एवं 8 के दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने बिहिया स्थित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, जगदीशपुर (बिहिया) कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और कार्यपालक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपते हुए तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने की मांग की.

चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा. भाकपा जिला सचिव उत्तम प्रसाद एवं समाजसेवी जोगिंदर कुमार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हेतमपुर फीडर से जुड़े इलाके में एक फेज में 50 वोल्ट से भी कम बिजली मिल रही है.

इसके कारण पंखे, बल्ब और अन्य घरेलू उपकरण सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं. वहीं, हाईटेंशन लाइन में बार-बार फॉल्ट और फ्यूज उड़ने से बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है.

दो सप्ताह से बंद पड़ी हैं आटा चक्कियां

ग्रामीणों के अनुसार, लो-वोल्टेज की समस्या से गांव की दो आटा चक्कियां पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ी हैं, जिससे संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

उनका आरोप है कि 1912 हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत दर्ज कराने और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है.

ज्ञापन में की गई ये प्रमुख मांगें

ज्ञापन में ग्रामीणों ने वार्ड 7 एवं 8 की बिजली व्यवस्था की तकनीकी जांच कराने, लो-वोल्टेज की स्थायी समस्या का समाधान करने, जले हुए स्विच बदलने, ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है.

इस धरना-प्रदर्शन में बिहारी सिंह, मुन्ना सिंह, कृष्णा सिंह, मदन सिंह, बबन सिंह, कामेश्वर सिंह, सत्येंद्र सिंह, ललन सिंह, संतोष यादव, राहुल कुमार, उपेंद्र यादव, गुप्तेश्वर यादव, राम अयोध्या साव, प्रभावती देवी, कौशल्या देवी समेत 50 से अधिक ग्रामीण एवं बिजली उपभोक्ता शामिल रहे.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >